श्योपुर जिले मे 3 लाख 27 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेगें
श्योपुर (उमेश सक्सेना )1 अप्रेल 2009 मरैना श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्योपुर जिले की विधानसभा 01-श्योपुर और 02-विजयपुर के अंतर्गत आगामी 30 अपे्रल 09 को मतदान कराया जायेगा जिले में लोकसभा निर्वाचन के तहत कुल 3 लाख 27 हजार 791 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेगें । 30 अपे्रल 09 को मतदान होगा और 16 मई 09 को दोनो विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय महाविद्यालय श्योपुर में कराई जायेगी । इस निर्वाचन के अंतर्गत 30 अपे्रल को जिले की श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 69 हजार 230 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे । इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या91 हजार 46 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 78 हजार 184 है । इसी प्रकार विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 78 हजार 184 है । जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 86 हजार 210 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 72 हजार 251 है । आगामी 30 अपे्रल को होन वाले लोकसभा निर्वाचन के लिए उक्त मतदाता जिले के 405 मतदान केन्द्रों पर इवीएम मशीन में बटन दबाकर अपने मत का प्रयोग करेंगे । इस प्रकार श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 210 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 195 मतदान केन्द्र बनाये गये है । लोकसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांति पूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए क्रिटीकल एवं बल्लेरेवल मतदान केन्द्रो को चिन्हित केन्द्रो पर फोर्स की विशेष व्यवस्था की जावेगी । प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक पीठासीन अधिकारी एवं 3 मतदान अधिकारी नियुक्ति किये जायेंगे । जिन मतदान केन्दों पर मतदाताओं की संख्या 1200 सं अधिक है । वहां एक अतिरिक्त मतदान अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी । इसके अतिरिक्त जिन मतदान केन्द्रों पर पर्दानशी महिला तदाता हैं ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐ ऐ महिला कर्मचारी की नियुक्ति की जायेगी । मतदान केन्द्रों के आस पास 200 मीटर की परिधि में किसी भी अभ्यार्थी द्वारा बूथ नही बनाया जा सकेगा । एक ही परिसर में एक से अधिक मतदान केन्द्र होने पर राजनैतिक दल या अभ्यार्थी एक ही बूथ बना सकेगें । इस निर्वाचन के अन्तर्गत आयोग की ओर से नियुक्त् पे्रक्षक क्षेत्र का भ्रमण कर संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखेंगे । साथ ही मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए चिन्हित मतदान केन्द्रों पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किये जायेंगे ।
सादर अभिवादन
ReplyDeleteआपकी रचना के लिये बधाई
ब्लोग्स के नये साथियों मे आपका बहुत स्वागत है
चलिये चार पंक्तियों से अपना परिचय करा रहा हू
चले हैं इस तिमिर को हम , करारी मात देने को
जहां बारिश नही होती , वहां बरसात देने को
हमे पूरी तरह अपना , उठाकर हाथ बतलाओ
यहां पर कौन राजी है , हमारा साथ देने को
सादर
डा उदय ’मणि’ कौशिक
http://mainsamayhun.blogspot.com
Swagat blog parivar mein.
ReplyDeleteआपका ब्लोगिंग जगत में स्वागत है।
ReplyDelete